

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार ‘‘अभिव्यक्ति‘‘ महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 08 मार्च 2021 से 14 मार्च 2021 तक मनाया जायेगा। इसी क्रम में दिनांक-09.03.2021 को नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित ग्राम छोटेडांेगर के सिनेमा हाल में ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती जमुना बाई, महिला बाल विकास अधिकारी छोटेडोंगर, वार्ड पंच मीना मांझी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भागेश्वरी, जनपद सदस्य बबीता मांझी और पुलिस विभाग से पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर श्री अर्जुन कुर्रे, थाना प्रभारी छोटेडोंगर श्री मनोज सिंह, कैम्प अमदईघाटी प्रभारी अच्युतचन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक महेन्द्र पोटाई, महिला आरक्षक मंती एवं अन्य कर्मचारी व ग्राम छोटेडोंगर क्षेत्र की महिलाएं व बालिकाए सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में श्रीमती जागृति गर्ग, श्रीमती उपमा साहू, सुश्री आरती, श्रीमती नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, सुश्री उन्नति ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक एवं ब्रांड एंबेसडर सुश्री दिनेश्वरी यादव मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित हुये। मुख्य अथितियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को महिला एवं बच्चों संबंधी अपराध जैसे दहेज प्रताड़ना, पास्को एक्ट, घरेलु हिंसा, तोनही प्रताड़ना, गुड टच-बेड टच आदि के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अथिति श्रीमती जागृति गर्ग, श्रीमती उपमा साहू, सुश्री आरती के द्वारा बालिकाओं को अपने सुरक्षा स्वयं करने के एवं आत्मनिर्भर बनने के बारे में सुझाव दिये गये। कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं को चप्पल एवं बालिकाओं को टी-शर्ट, खेल सामग्री वितरित किया गया एवं महिलाओं एवं बच्चों का कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराया गया, विजेताओं को ईनाम देकर पुरूकृत किया गया। महिला सशक्ति करण कार्यक्रम के तहत् महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिनांक 10.03.2021 को ग्राम छोटेडोंगर में पढ़ने वाली छात्रा भावना मांझी को एक दिन के लिए थाना छोटेडोंगर का थाना प्रभारी बनाया जायेगा।